April 26, 2026

3 सस्पेंड,2सहायक संचालक को दिये गये शोकाज नोटिस, प्रशासन की कारवाई।

 

एक्सपोज़ टुडे।

ज़िला प्रशासन ने दो सहायक संचालक को शोकाज नोटिस देकर तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एडिशनल कलेक्टर ने कलेक्टर के निर्देश पर की है।
सस्पेंड होने वाले कृषि विभाग के तीन कर्मचारी है। यह कार्रवाई कलेक्टर मनीष के निर्देश पर अपर कलेक्टर अभय बेडेकर द्वारा की गई है।जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनमें उर्वरक बीज कीटनाशी निरीक्षक आर.एस. तोमर तथा एस इजारदार और सहायक रविकांत वर्मा शामिल है। श्री बेडेकर ने बताया कि इसके साथ ही दो सहायक संचालकों विजय जाट और गोपेश पाठक को शोकाज नोटिस दिये गये है। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों द्वारा उर्वरकों की जांच के लिये सेंपल लेने के संबंध में अपने पदीय कर्तव्यों का भली भाति निर्वहन नहीं किया गया और लापरवाही बरती गई। इनको उर्वरक के सैम्पल केंद्रों से लेने थे पर इनके द्वारा रेल्वे रेक पर जाकर सीधे सैम्पल लिये हैं जो अनुचित प्रक्रिया है।
निलंबन अवधि में तीनों कर्मचारियों का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय रहेगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri