April 27, 2026

इंदौर पुलिस ने लिस्टेड गुंडों से सड़क पर ऐसा काम करवाया की,प्रदेश में चर्चित हो गई पुलिस।

एक्सपोज़ टुडे।
कल तक जो अपराध करते थे अब वह ट्रेफ़िक सँभाल रहे हैं। चौराहे से आते-जाते लोगों ने यह देखा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
इंदौर में अपराधियों की धरपकड़ के साथ उन्हें सुधरने का मौका देने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। शहर के एक प्रमुख चौराहे पर बदमाशों को ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन में लगाया गया। पुलिस की यह तकनीक 24 घंटे में पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल इंदौर में पुलिस ने इलाके के बदमाशों को पकड़कर उनसे बॉन्ड भरवाने का अभियान शुरू किया है। बदमाशों को थाने बुलाकर उनसे बॉन्ड भरवाया जा रहा है। शहर के पूर्वी क्षेत्र में अलग-अलग थानों में 400 से अधिक बदमाशों से बॉन्ड भरवाए इसके बाद उनसे व्यस्ततम ट्रेफ़िक सिग्नल पर ट्रेफ़िक सँभालने का काम भी करवाया।

पलासिया पुलिस ने क्षेत्र के लिस्टेड बदमाशों से बॉन्ड भरवाए और अपराध ना करने की शपथ दिलवाकर उन्हें चौराहे पर खड़ा कर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने में लगाया। हमेशा क्षेत्र में उत्पात करने वाले बदमाशों को ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करते देख क्षेत्र के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए ।

पलासिया थाना के प्रभारी संजय बैस ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। बॉन्ड भरवाने के बाद उन्हें सुधरने का मौका दिया जा रहा है। इसलिए पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें ट्रैफिक के संचालन के काम में लगाया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri