March 8, 2026

मध्य प्रदेश में किसान ने भारत माता की जय बोल लगा दी लहसुन के ढेर में आग।

एक्सपोज़ टुडे।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक किसान ने अपने लहसुन में आग लगा दी। बताया जाता है कि यह किसान लहसुन की फसल को लेकर मंडी में बेचने आया था। यहां पर जब उसे मनमुताबिक दाम नहीं मिला तो किसान ने गुस्से में आकर बाइक से पेट्रोल निकाला और लहसुन में आग लगा दी। इस दौरान किसान भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। कांग्रेस ने इसको लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है।

ढाई लाख खर्च, मिल रहे थे बस एक लाख
बताया जाता है कि इस साल मंदसौर में लहसुन की फसल काफी अच्छी हुई है। जी न्यूज के मुताबिक यह किसान उज्जैन जिले से लहसुन की फसल लेकर आया था। इसके लिए उसने 5000 रुपए खर्च किए थे। लेकिन मंडी में उसके लहसुन का दाम केवल 1100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने लहसुन को आग को हवाले कर दिया। उधर मंडी में आग लगने की खबर सुनते ही मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिस किसान ने अपने लहसुन में आग लगाई है उसका नाम शंकर बताया जा रहा है। उसने बताया कि उसने लहसुन की फसल उगाने में ढाई लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन इसके एवज में उसे सिर्फ 1 लाख रुपए ही मिल रहे थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri