April 30, 2026

सिंधिया के पोस्टरों के बाद दिग्विजय सिंह के भी पोस्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिंधिया समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर के बाद अब दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने भी भोपाल में पोस्टर लगाया है।

भोपाल के वार्ड 46 के कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह गुड्डू द्वारा दिग्विजय सिंह के समर्थन में पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि, ‘उंगलिया छोटी पड़ गई नाखून इतने बड़ गये, जुगनुओं के काफिले सूरज के पीछे पड़ गये।’ पोस्टर में दिग्विजय सिंह के अलावा कमलनाथ और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का पोस्टर भी लगा है।

खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय लगाया गया है जब मध्य प्रदेश कांग्रेस का विवाद सोनिया गांधी तक पहुँच चुका है। सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेसियों को चुप रहने की नसीहत दे चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri