April 27, 2026

यूपी चुनाव में भी होगा खैला हौबे ? अखिलेश ने ममता बनर्जी से ली सलाह।

एक्सपोज़ टुडे।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह भाजपा पर हमला बोला। उससे अखिलेश यादव का आत्मविश्वास बढ़ गया है। जिस तरह पश्चिम बंगाल में चुनाव में खेला हौबे न बीजेपी को चारो खाने चित्त कर क्षेत्रीय दलों की ताक़त और महत्व बता दिया था। अब समाजवादी भी यूपी में खैला हौबे की उम्मीद लगाए है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आप यूपी से भाजपा को हटाओ, हम 2024 में दिल्ली से हटा देंगे। यूपी से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मतलब 2024 की जंग जीत लेना। देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा। धर्मनिरपेक्ष होने के कारण यूपी में सपा ही इसका विकल्प है। ममता बनर्जी ने यह बातें मंगलवार को सपा मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहीं। 

ममता ने कहा कि यूपी चुनाव की लड़ाई सिर्फ एक प्रदेश की नहीं बल्कि देश की है। इसे जीतने के लिए ही वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन देने आई हैं। उन्होंने कहा कि यूपी जब कोरोना महामारी से जूझ रहा था, तब यहां के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यहां से गंगा में बहती लाशें मालदा तक पहुंचीं, जिनका पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतिम संस्कार कराया। 

ममता ने कहा कि गंगा सागर मेले में अयोध्या के संत पहुंचते हैं। वे आयोजक की भूमिका में होते हैं, लेकिन पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाती है। क्योंकि हम धर्मनिरपेक्ष राजनीति करते हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले हाथरस, उन्नाव और लखीमपुर की घटनाओं के लिए माफी मांगे, फिर वोट मांगे। एनआरसी और किसान आंदोलनों में हुई मौतों की जिम्मेदार भाजपा उनके परिजनों को रेलवे में नौकरी दे।

योगी फिर आए तो सब बर्बाद हो जाएगा
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने सबसे ज्यादा रुपया यूपी को दिया। फिर भी यहां की सरकार जनता का कल्याण नहीं कर पाई। पीएम केयर फंड का सरकार हिसाब नहीं है, क्योंकि इसका आडिट नहीं होता है। यूपी के लोग सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इसलिए यहां के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री कहते है कि आयुष्मान उन्होंने शुरू किया जबकि 40 फीसदी राज्य सरकार देती है। फिर वह योजना भाजपा की कैसे हुई। ममता ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा नहीं करने दे रही है, जबकि यूनेस्को ने इसी दुर्गा पूजा को हेरीटेज की श्रेणी में माना। भाजपा संविधान बदलने का प्रयास कर रही है। देश को महात्मा गांधी, सुभाषचंद बोस और चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार बनी तो पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी व पर्यटन केंद्र के बीच रिश्ता बढ़ेगा। रोजगार बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर आए तो सब बर्बाद हो जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri