March 8, 2026

स्मगलर को 12 लाख 50 हजार रूपये कीमत की स्मैक सहित क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस ने स्मगलर को 12 लाख 50 हजार रूपये कीमत की स्मैक सहित किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत कालू बाबा की बगिया के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच तथा थाना ग्वालियर की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में डीएसपी, अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 फ़रवरी को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी ग्वालियर निरी. आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम को थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत कालू बाबा की बगिया के पास मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसनेेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक सफेद रंग की पालीथिन से 124 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, कुल जप्त स्मैक 124 ग्राम अनुमानित कीमती 12 लाख 50 हजार रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह इटावा उ0प्र0 से स्मैक लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बैचता था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना ग्वालियर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- 124 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये।

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी ग्वालियर निरी. आलोक सिंह परिहार थाना क्राईम ब्रांच की टीम- उनि नरेन्द्र सिसौदिया, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आर. प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, देवेश शर्मा, नरवीर राना थाना ग्वालियर की टीम- उप निरी. योगेन्द्र सिंह माबई, प्र.आर. कमल परिहार, आर. महेन्द्र धाकड़, धर्मेन्द्र, लोकेन्द्र, हितेन्द्र शर्मा, वाहन चालक प्र.आर. रामवीर तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri