March 10, 2026

इंदौर में फर्जी एडवाइजरी कंपनी कांड, 2 करोड़ ठगे, 40 लाख का हिसाब मिला, 20 लाख अय्याशी के लिए गोवा में उड़ाए।

एक्सपोज़ टुडे।
फर्जी एडवाइजरी फर्म एल्गो ट्रेडर्स के संचालक शुभम प्रजापति, एचआर मैनेजर श्रव्या बैरागी और साथी रेहान उर्फ मुर्तजा से विजयनगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपितों ने निवेशकों से दो करोड़ रुपये ठगे थे। जिसमें से 40 लाख का हिसाब पुलिस ले चुकी है। 20 लाख तो गोवा ट्रीप में उड़ाना कबूला है। 3 लाख रुपये पुलिस ने जब्त कर लिए है।
जोन-2 के पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय के मुताबित तीनों आरोपितों को 2 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया है। शुक्रवार देर रात हुई पूछताछ में शुभम ने बताया पहले वह भमौरी निवासी कुलदीप चंदेल की एडवाइजरी फर्म पर काम करता था। कुलदीप पर विजयनगर व गोवा में मुकदमें दर्ज हुए तो रिश्तेदार कुलदीप प्रजापति के साथ मिलकर एल्गो ट्रेडर्स के नाम से एडवाइजरी फर्म की शुरुआत की। निवेशक आसानी से विश्वास कर लें इसके लिए प्ले स्टोर पर एप रजिस्टर्ड करवा लिया। आरोपितों ने उन लोगों का डेटा खरीदा जो शेयर बाजार में निवेश करने के इच्छुक है या उनके डीमेट खाते खुले है।शुभम व प्रजापति फर्जी इंडेक्स तैयार कर निवेशकों को लुभाने लगे श्रव्या महिला कर्मचारियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा निवेश हो यह प्रयास करने लगी।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के मुताबिक आरोपितों ने बताया वह अभी तक 300 से ज्यादा सिम कार्ड का उपयोग कर चुके है। इंड्सइंड,आइडीएफसी,इंडियन ओवरसीज,बैंक आफ कर्नाटका और एक्सिस बैंक के खातों की जानकारी मिल चुकी है जिसमें रुपये जमा हुए है। एक खाते में 1 करोड़ 65 लाख का लेनदेन मिला है। शुभम ने कहा ठगी की राशि से मकान खरीदना चाहता था।बयाना पेटे 5 लाख रुपये जमा करवा दिए थे। 7 लाख रुपये कर्ज के चुका दिए है।

20 लाख रुपये गोवा में खर्च कर दिए। दो महीने पूर्व ही कर्मचारियों को फ्लाइट से गोवा ट्रीप पर ले गया था। उन कर्मचारियों को पार्टी और टूर करवाता था जो निवेशकों को ज्यादा लुभाते थे। पुलिस शाजापुर के एक युवक को तलाश रही है जिसने खाते और सिम उपलब्ध करवाई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri