May 9, 2026

टीआई कभी मेरी बीवी को ले जाते हैं, कभी बेटी को! युवक का गंभीर आरोप। सीएम हाउस के बाहर दिया धरना।

एक्सपोज़ टुडे।

टीआई कभी मेरी बीवी को ले जाते हैं, कभी बेटी को’, युवक ने लगाए गंभीर आरोप। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित भोपाल आ गया। परिवार सहित सीएम हाउस के बाहर दिया धरना।
भिंड के एक परिवार ने देहात थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार भोपाल में सीएम हाउस के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठ रहा है। परिवार के साथ धरने पर बैठे युवक ने बताया कि कभी टीआई उसकी पत्नी को साथ ले जाते हैं तो कभी उसकी बेटी को। टीआई की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एसपी से भी शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद अब परिवार भोपाल में सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गया है।

टीआई कभी बीवी को ले जाते हैं तो कभी बेटी को- पीड़ित सीएम हाउस के बाहर पत्नी व बेटी के साथ धरने पर बैठे पीड़ित ने बताया कि वो भिंड जिले के नुन्हाटा गांव का का रहने वाला है जो वर्तमान में भिंड के वार्ड नंबर-11 में रहता है। उसका अपने मकान मालिक के साथ मकान खरीदने को लेकर अनुबंध हुआ था जिसका पैसा भी वो मकान मालिक को दे दिया है। लेकिन पैसे लेने के बाद मकान मालिक गायब हो गया और देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव से मिल गया। इसके बाद से ही टीआई रामबाबू यादव मुझे व मेरी पत्नी को परेशान कर रहा है। गुंडों की तरह रात को आकर कभी मेरी बीवी को ले जाता है तो कभी मेरी बेटी को…पीड़ित ने बताया कि जब वो पत्नी या बेटी को ढूंढते हुए थाने पहुंचता है तो पता चलता है कि वहां तो किसी को नहीं लाया गया है। तीन से चार घंटे तक टीआई उन्हें अपने साथ रखते हैं और फिर वापस छोड़ देते हैं।

एसपी से शिकायत की पर नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित पीड़ित ने आगे बताया कि उसने टीआई रामबाबू यादव की हरकतों की शिकायत एसपी से भी की लेकिन एसपी ऑफिस के अफसर भी टीआई की ही तरफदारी करते हैं और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने से परेशान होकर अब वो परिवार सहित भोपाल आया है और सीएम हाउस के बाहर बैठक न्याय का इंतजार कर रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri