March 15, 2026

इंदौर की महिला की बंद फ्लैट में मिली न्यूड डेडबॉडी 7 साल पहले पति को छोड़ा,शेफ के साथ लिव इन में थी।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर के हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी के फ्लैट में इंदौर की 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी मिली है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। गले पर चाकू के गहरे घाव हैं। महिला इंदौर की रहने वाली थी। 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में उससे शादी कर ली थी।
सीता थापा का पति शेरू थापा (पहले लिव इन पार्टनर था) लापता है। फ्लैट नंबर एस-10 से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो सीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है।

बैंबू रेस्टोरेंट में था शेफ
शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह नशा करने लगा। अभी वह शराब पीने का आदी हो गया था। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri