March 10, 2026

क्राईम ब्रांच ने अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश। लोन दिलाने के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करते थे ठगी।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राईम ब्रांच ने अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश। लोन दिलाने के नाम पर फर्जी पहचान के जरिये विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करते थे ठगी।गिरोह में एक महिला समेत 7 लोग है शामिल।आरोपी जूम एप सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वंय को ‘‘लेंडिग क्लब अमेरिकन कंपनी’’ का एजेंट बताकर विदेशी ग्राहको से करते थे बात।फिर ठग विदेशी नागरिकों से लोन दिलाने के कमीशन के रूप में ठगी की राशि गिफ्ट वाउचर के रूप में लिया करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत आनंद नगर स्थित एक मकान में फर्जी अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर एडिशनल एसपी शहर-पूर्व/अपराध राजेश डण्डौतिया को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर ठगी करने वालों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

इस पर एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डौतिया ने डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर डीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार
के निर्देशन में टीआई क्राइम दामोदर गुप्ता के नेतृत्व क्राइम टीम का गठन किया जाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु आनंद नगर स्थित मकान नंबर ए-05 पर भेजा गया। काईम टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति खड़ा मिला जो कि पुलिस टीम को देखकर वहां से भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा मकान के अंदर जाकर देखा गया तो वहां एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त फर्जी कॉल सेंटर से 06 लड़कांे व 01 लड़की को लेपटॉप के जरिये विदेशी ग्राहकों से बात करते हुए पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लोगों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि इस कॉल सेंटर का संचालन अहमदाबाद(गुजरात) निवासी व्यक्ति द्वारा अपने सहायक के साथ मिलकर किया जाता है उनके द्वारा ही उक्त मकान को कॉल सेंटर के संचालन हेतु किराये पर लिया गया है। हम सभी लोग जूम एप सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वंय को ‘‘लेंडिग क्लब अमेरिकन कंपनी’’ का एजेंट बताकर विदेशी ग्राहको से बात किया करते थे। पकड़े गये लोगों ने बताया कि कॉल सेंटर संचालकों द्वारा ही हम सभी को विदेशी लोगों के कॉन्टेक्ट नंबर प्रदाय किये जाते है हम लोग विदेशी लोगांे से उनको लोन दिलवाने का झांसा देकर उनका सिक्योरिटी नंबर व बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते है तथा उसको वेरिफाई करने के नाम पर उनसे कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर(जैसे गूगल प्ले कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, बेस्ट बाई, एप्पल, बनीला बीजा आदि) ले लिया करते है। उक्त गिफ्ट वाउचर्स को हमारे मालिकों द्वारा केश/शॉपिंग में परिवर्तित कर लिया जाता है। हम लोग नाम बदलकर इन विदेशी नागरिकों से कॉल पर बात किया करते थे। पुलिस टीम द्वारा फर्जी कॉल सेंटर पर काम करने वाले 06 लड़कों एवं 01 लड़की के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 419,420,34 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनको विधिवत गिरफ्तार किया। कॉल सेंटर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम द्वारा *09 लेपटॉप, 07 हेडफोन, 12 मोबाइल फोन, चार्जर, 01 इंटरनेट राउटर, अमेरिकन नागरिकों से ठगी हेतु बात करने की स्क्रिप्ट (अंग्रेजी मे), विदेशी कस्टमर्स की डिटेल्स, रजिस्टर व अन्य दस्तावेज आदि* जप्त किये गये। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़े सभी लोगों से कॉल सेंटर संचालकों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरूका-* 09 लेपटॉप, 07 हेडफोन, 12 मोबाइल, चार्जर, 01 इंटरनेट राउटर, अमेरिकन नागरिकों से ठगी हेतु बात करने की स्क्रिप्ट (अंग्रेजी मे), विदेशी कस्टमर्स की डिटेल्स, रजिस्टर व अन्य दस्तावेज आदि।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri