March 7, 2026

इंदौर कलेक्टर की संजीदगी, खरगोन हिंसा में घायल शिवम शुक्ला की सेहत में सुधार की खुद करा रहे हैं मॉनिटरिंग।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह खरगोन में पत्थरबाजी के दौरान घायल हुए शिवम शुक्ला की तबीयत की खुद न केवल मॉनिटरिंग करा रहे बल्कि हॉस्पिटल भी पहुंच गए। कलेक्टर श्री सिंह बताया प्रशासन शिवम और उनके परिवार की पूरी मदद करेगा। शिवम की तबीयत अभी ठीक है। कल ही वेंटीलेटर हटा दिया गया था, उसे 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं। डॉक्टरों से, सर्जन से बात हुई है शिवम अच्छा रिस्पॉन्स कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं। आज भी जब महू आए थे तो उन्होंने शिवम के बारे में पूछा। प्रशासन से कहा है स्थिति पर नजर रखने के लिए। शिवम के सिर में कोई पत्थर जैसी नुकीली चीज़ लगी थी जिससे कुछ न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम हो रही थी। अगर किसी भी तरह की जरूरत पड़ती है तो प्रशासन शिवम और उनके परिवार की पूरी मदद करेगा। शिवम की रिकवरी काफी अच्छे से हो रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri