March 8, 2026

क्राइम ब्रॉच ने स्पा सेंटर की आड़ मे चल रहे सेक्स रेकेट का किया पर्दाफाश, 02 महिलाओं को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राइम ब्रॉच ने स्पा सेंटर की आड़ मे चल रहे सेक्स रेकेट का किया पर्दाफाश, 02 महिलाओं को किया गिरफ्तार।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को सूचना मिल रही थी की ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलाये जा रहे है।इस पर एसएसपी ने एडिशनल एसपी शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डंडोतिया को क्राईम ब्रांच ग्वालियर को कार्रवाई का निर्देश दिया। एडिशनल एसपी क्राइम ने तत्काल
सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर तथा डीएसपी अपराध विजय भदौरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक मुनीश राजोरिया की टीम बनाकर थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना क्राइम से निरीक्षक श्री नरेश गिल, निरीक्षक आर.वी.एस. विमल के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीमें गठित कर मुखबिर के बताये स्थान सिटी सेंटर क्षेत्र में बसुन्धरा टावर में संचालित किये जा रहे 9 स्ट्रीट स्पा में कार्यवाही हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच की टीम को 9 स्ट्रीट स्पा में अवैध देह व्यापार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा स्पा सेंटर पर दबिश देने पर दो महिलाएं मौके पर मिली, जिनके पास से जिस्मफरोशी से सबंधित कंडोम जैसे आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई। पूछताछ में एक महिला दिल्ली व दूसरी महिला ग्वालियर की होना पता चली है। जिस पर से मौके पर मिली दो महिलाओं व स्पा संचालक एवं उसके पति के विरुद्ध थाना विश्वविद्यालय में धारा 3,4,5 अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri