March 7, 2026

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कौन से रास्ते रहेंगे बंद ? इन रास्तों से जाएँ ? देखिए भोपाल पुलिस का ट्रेफ़िक प्लान।

एक्सपोज़ टुडे।

27 मई 2022 को भारत के माननीय राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद जी के भोपाल आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार निम्नानुसार परिवर्तन रहेगा:-

-27.05.2022 को 18ः00 बजे से 19ः30 बजे तक स्टेट हेंगर से लालघाटी, व्हीआईपी रोड, राजभवन मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा। अतः असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें । यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-
ऽ 18ः00 बजे से 19ः30 बजे तक इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।
ये बसें हलालपुर बस स्टेण्ड पर समाप्त होंगी ।
ऽ राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से आने वाली यात्री बसें जिन्हे हलालपुर बस स्टैण्ड जाना है वे उपरोक्त समय (18ः00 बजे से 19ः30 बजे ) में मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक जा सकेंगी ।
ऽ राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से आने वाली यात्री बसें जिन्हे नादरा बस स्टैण्ड की ओर जाना है वे उपरोक्त समय (18ः00 बजे से 19ः30 बजे ) में मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा , करौंद, बेस्टप्राईज तिराहा, जे0पी0 नगर तिरहा से नादरा बस स्टैण्ड की ओर आ-जा सकेंगी ।
ऽ नादरा बस स्टैण्ड से राजगढ़-ब्यावरा, इंदौर-उज्जैन की ओर जाने वाली बसें उपरोक्त समय (18ः00 बजे से 19ः30 बजे ) में नादरा बस स्टैण्ड से जेपी0 नगर तिरहा, बेस्ट प्राईज तिराहा, करौंद चैराहा, गांधीनगर तिराहा, मुबारकपुर चैराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगी ।
ऽ 18ः00 बजे से 19ः30 बजे तक लालघाटी चैराहे से नरसिंहगढ़ तिराहे, गांधी नगर तिराहे की ओर एवं गांधी नगर तिराहे, नरसिंगढ़ तिराहे से लालघाटी की ओर सभी प्रकार के मध्यम एवं बड़े मालवाहक वाहन जिनमें अनुमति प्राप्त वाहन भी शामिल है, प्रतिबंधित रहेंगे ।
ऽ 18ः00 बजे से 19ः30 बजे तक पाॅलिटेक्निक चैराहे से रेतघाट की ओर बीसीएलएल एवं फीडर बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । जवाहर चैक रंगमहल चैराहे से पाॅलिटेक्निक की ओर जाने वाली बीसीएलएल एवं फीडर बसों का मार्ग बाणगंगा चैराहा, केएन प्रधान तिराहा, पुराना मछली घर तिराहा, खटलापुरा मंदिर रोड होकर लिली चैराहे से अपने गन्तव्य की ओर आ-जा सकेंगी ।
ऽ 18ः00 बजे से 19ः30 बजे के मध्य राजाभोज विमानतल की ओर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त समय को ध्यान में रखते हुए विमानतल की ओर आवागमन करें ।
 आवश्कतानुसार बैरागढ़-खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुरा चैराहा होकर राजाभोज विमानतल की ओर आवागमन करने का कष्ट करें।
ऽ 18ः30 बजे से 19ः30 बजे के बीच लालघाटी चैराहो से रेतघाट, पाॅलिटेक्निक की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा । उक्त समय में लालघाटी से राॅयल मार्केट तिराहा, इमामी गेट, पीरगेट, मोती मस्जिद, बुधवारा , तलैया होते हुए नये भोपाल की ओर आवागमन कर सकेंगे । इसी तरह से रेतघाट से लालघाटी की ओर सामान्य यातायात उक्त समयावधि में प्रतिबंधित रहेगा ।
सामान्य यातायात रेतघाट से सदर मंजिल, राॅयल मार्केट होकर लालघाटी की ओर जारी रहेगा ।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात में असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri