April 26, 2026

ईओडब्ल्यू की टीम ने सहायक प्रबंधक के घर मारा छापा। छापे में आय अधिक संपत्ति का खुलासा।

 

एक्सपोज़ टुडे।

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ईमलइ के सहायक प्रबंधक पन्ना लाल उइके के घर छापा मारा। एसपी ईओडब्ल्यू देवेंद्र राजपूत को शिकायत  मिली थी की सहायक प्रबंधक उइके आय से अधिक संपत्ति

अर्जित किए हुए है। इस पर एसपी राजपूत ने टीआई स्तर के अफ़सर से जांच कराई। इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर डीएसपी डीएसपी ए वी सिंह के नेतृत्व में सहायक प्रबंधक पन्ना लाल उइके के घर तहसील कुंडम ग्राम जामगांव में  छापा मारा। जांच में सामने आया की वैधानिक आय से क़रीब 218 प्रतिशत ज़्यादा आय और संपत्ति उन्होंने अर्जित की है।
अपराध क्रमांक 77/22 धारा 13(1) बी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज किया है।
यह है संपत्ति 
1. ग्राम जमगांव में 2 मकान क़रीब 4 हज़ार फ़िट
2. ग्राम ईमलइ में 3.55 हैकटयर कृषि भूमि
3. ग्राम जमगांव में 1.67 हैकटयर कृषि भूमि
4. ग्राम डोली में 5 एकड़ कृषि भूमि
5. ग्राम जमगांव में 1.38 हैकटयर कृषि भूमि
6. 1 ट्रेक्टर
7. 1 थ्रेशर
8. 5 मोटर सायकल
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri