इंदौर। बल्ला कांड के बाद इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आकाश अपने समर्थको के साथ ‘नायक नहीं खलनायक हूँ मैं…’ गाने की धुन पर जमकर थिरके।
इस गाने के बोल को बल्ला कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा इस बात की भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिस तरह महानायक बताया जाता है। क्या उनके जन्मदिन के मौके पर खलनायक जैसे गानों की धुन पर नाचना उचित है?
PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों ने केक काटकर गरीब बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और गेम्स आयोजित किए थे।
