April 27, 2026

कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाक़ात सौंपा इस्तीफ़ा।


एक्सपोज़ टुडे। 
भाजपा के क़द्दावर नेता और मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठतम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव जीत कर मंत्री बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंपा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर भी शेयर की है।
उन्होंने लिखा है आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।
मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया।
अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी और गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में कार्य करेगें।
मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri