April 27, 2026

यह हैं मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।


एक्सपोज़ टुडे।
मध्यप्रदेश में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से वापसी के बाद उज्जैन के विधायक डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं रीवा से बीजेपी विधायक राजेंद्र शुक्ला, दूसरे जगदीश देवड़ा हैं।
डॉ यादव मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं पिछली शिवराज सरकार में वे उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का परिचय इस प्रकार है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता
निर्वाचन क्षेत्र- उज्जैन दक्षिण (217)
पिता का नाम-श्री पूनमचंद यादव
जन्म तिथि- 25 मार्च,1965
जन्म स्थान- उज्‍जैन
वैवाहिक स्थिति-विवाहित
पत्नी-श्रीमती सीमा यादव
संतान- 2 पुत्र,1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यता-बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए.,
पी.एच.डी.
व्यवसाय- अभिभाषक, व्‍यापार, कृषि
अभिरुचि- पर्यटन, संस्‍कृति, इतिहास, विज्ञान, खेलकू द
स्थायी पता- (1)180, रविन्‍द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्‍दालपुरा, जिला-उज्‍जैन
(म.प्र.)पिन-456006 (2) कार्यालय – अपना चैनल भवन 1/1,
मुंज मार्ग, फ्रीगंज, जिला-उज्‍जैन (म.प्र.)
सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम-
सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में
अध्‍ यक्ष. सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्‍जैन के नगर मंत्री एवं 1986
में विभाग प्रमुख. सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍ यप्रदेश के प्रदेश
सहमंत्री एवं राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍ य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई
के प्रदेश मंत्री तथा सन् 1991-92 में परिषद के राष्‍ट्रीय मंत्री. सन् 1993-95 में राष्‍ट्रीय
स्‍ वयं सेवक संघ, उज्‍जैन नगर के सह खण्‍ ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं
1996 में खण्‍ ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह. सन् 1997 में भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य
समिति के सदस्‍ य. सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्‍ य. सन्
1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्‍जैन संभाग प्रभारी. सन् 2000-2003 में विक्रम
विश्‍ वविद्यालय उज्‍जैन की कार्य परिषद के सदस्‍ य. सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री एवं सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्‍ य. सन्
2004 में सिंहस्‍ थ, मध्‍ यप्रदेश की केन्‍द्रीय समिति के सदस्‍ य. सन् 2004-2010 में उज्‍जैन
विकास प्राधिकरण के अध्‍ यक्ष (राज्‍ य मंत्री दर्जा). सन् 2008 से भारत स्‍काउट एण्‍ ड
गाइड के जिलाध्‍ यक्ष. सन् 2011-2013 में मध्‍ यप्रदेश राज्‍ य पर्यटन विकास निगम,
भोपाल के अध्‍ यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा). भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्‍ य. सन्
2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ ठ के सह-संयोजक.
उज्‍जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा
महात्‍मा गांधी पुरस्‍कार और इस्‍कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्‍मानित. मध्‍ यप्रदेश
में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्‍ट्रपति द्वारा
पुरस्‍कृ त. सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्‍ य निर्वाचित.
सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्‍ य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020
को मंत्री पद की शपथ.
सम्प्रति : मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग.
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri