March 7, 2026

हॉस्पिटल से हुई डेड बॉडी ग़ायब।

 

Xpose Today News 

इंदौर में हॉस्पिटल से डेड बॉडी ग़ायब होने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है।ज़िम्मेदारों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है की बिना पोस्टमार्टम के डेड बॉडी कैसे ग़ायब हुई ?

दरअसल हरसोला गाँव में रहने वाले युवक को खेत में काम करने के दौरान पानी की मोटर चालू करते समय करंट लग गया। मौक़े पर ही युवक अचेत हो गया। परिजन तत्काल चोइथराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक की मौत हो गई थी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने मृत युवक के परिजनों को ज़िला अस्पताल जाने के लिए कहा। मृतक के परिजन उसकी बॉडी धार रोड स्थित ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे यहाँ डॉक्टरों ने युवक की मौक़े की पुष्टि कर दी। थाना चंदन नगर को सूचना देकर पीएम की तैयारी करने के निर्देश दिए लेकिन अचानक से डेड बॉडी और परिजन दोनों ग़ायब हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने कैंपस में ढूंढा लेकिन कहीं कोई खबर नहीं मिली।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri