मंदसौर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर के नए कलेक्टर भवन के बाहर जनता की अदालत लगाई। मंदसौर और नीमच जिले से बड़ी संख्या में लोग बिजली के बिल, खराब फसल और व्यापारी अपना खराब माल लेकर शिवराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं।
इस दौरान शिवराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने धारा 144 लगाई है। अब वो चाहे तो 288 भी लगा दे। मैं बाद पीड़ितों की लड़ाई पूरी लड़ूंगा। आज आप सभी की बात सुनूंगा और फिर मैं कहूंगा।
आज शिवराज मंदसौर में 24 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे। बाढ़ पीड़ितों और किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शिवराज आज रात्रि जागरण भी करेंगे। इस दौरान सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूरी रात भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
