April 27, 2026

आईईटी कैंपस में कैमरों में तोड़फोड़ डीवीआर चुराया एफ़आइआर दर्ज, जांच के घेर में 93 स्टूडेंट।

Xpose Today News 
इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा रोड स्थित आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में लगे कैमरों में तोड़फोड़  करने डीवीआर चुराने के मामले में एफ़आइआर दर्ज हुई है। 93 स्टूडेंट जांच के घेर में हैं।

पुलिस के मुताबिक़ इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा रोड स्थित आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में 26 सितंबर की सुबह कुछ फर्स्ट ईयर छात्र खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रों ने होस्टल और कैंपस में करीब 14 कैमरों में तोड़फोड़ की और कार्यालय का ताला तोड़कर 14 कैमरे व डीवीआर भी चुरा लिया।”

स्टाफ मेंबर रणजीत शिंदे की शिकायत पर कॉलेज के चार छात्रों विवेक शर्मा, अनुज राज परमार,  नवीन बारे और सौरभ जाटव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इन छात्रों से जुड़े करीब 93 छात्रों पर भी जांच बैठाई गई है।”

राइज योर वॉइस” वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीनशॉट पुलिस के पास 

“कॉलेज प्रबंधन की प्राथमिक जांच में यह भी खुलासा हुआ कि छात्रों ने अपने जूनियर्स को दबाव डालकर एक्स पर पांच-पांच अकाउंट बनाने का टारगेट दिया था। इसके लिए “राइज योर वॉइस” नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें 93 छात्र जुड़े थे। घटना सामने आने के बाद यह ग्रुप डिलीट कर दिया गया, हालांकि कुछ स्क्रीनशॉट पुलिस के पास सबूत के तौर पर पहुंचे हैं।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri