March 6, 2026

एमबीए की छात्रा की डेड बॉडी से भी रेप, बयान लिख रही थानेदार भी दरिंदगी सुन रोने लगी।

Xpose Today News

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक मकान से एमबीए की छात्रा की नग्न डेड बॉडी मिली थी। हत्या करने वाला उसी का दोस्त निकला जो अब पुलिस की गिरफ्त में है और तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। आरोपी ने युवती के साथ ज़बरदस्ती संबंध बनाए और इस दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूँस कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बीयर पीकर युवती की डेड बॉडी के साथ भी सेक्स किया। आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गोवा से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में दबोच था। आरोपी की लोकेशन गोवा में ट्रेस हुई थी, जहां वह मृतका का मोबाइल चालू कर इस्तेमाल कर रहा था।”

पूछताछ के दौरान उसका बयान लिख रही महिला एसआई भी युवती के साथ की गई प्रताड़ना को सुनकर रोने लगी।द्वारकापुरी पुलिस आरोपी पीयूष धामनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार किया है।  घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में वह छात्रा के साथ आते और हत्या के बाद बैग लेकर जाते दिखाई दिया है। आरोपी करीब ढाई घंटे तक कमरे में रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया।”

सेक्स पावर की गोली खाकर डेड बॉडी से भी की दरिंदगी 

घटना से पहले उसने सेक्स पॉवर बढ़ाने की टैबलेट ली थी। छात्रा ने अस्वस्थ होने के कारण संबंध बनाने से मना किया, लेकिन आरोपी जबरदस्ती संबंध बनाए। हत्या के बाद भी वह कमरे में रुका रहा और बीयर पीने के बाद शव के साथ सेक्स करता रहा दरिंदगी की।”पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि ढाई घंटे किस तरह से उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की। उसने कहा कि छात्रा का मरना निश्वित था। उसे पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है।

ऐसे की हत्या 

“उसने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने तबीयत ठीक नहीं होने पर इनकार किया, लेकिन आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और यह कहकर आंखों पर पट्टी बांध दी कि वह उसे कोई गिफ्ट देना चाहता है। छात्रा के मना करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई।”आरोपी को जब लगा कि छात्रा की सांसें रुक गई हैं। इसके बाद उसने चाकू से उसके सीने के पास वार किया, जिसमें चाकू टूट गया। कुछ देर तक वह मौके पर ही बैठा रहा। इसके बाद वह फूटी कोठी क्षेत्र की शराब दुकान से बीयर लेकर लौटा और शव के पास ही बैठकर शराब पी।

नशा करने के बाद युवती की डेड बॉडी से संबंध बनाए
आरोपी ने नशा करने के बाद शव के साथ संबंध बनाए। उसके साथ कुकर्म भी किया। बाद में वह कपड़े बदलकर वहां से बैग लेकर रात में निकल गया। यहां सरवटे बस स्टैंड पर कुछ देर रुकने के बाद गोवा की ट्रेन में बैठ गया।”

छात्रा का पोस्टमॉर्टम करने वाली मेडिकल टीम सहम गई।

हत्या और अमानवीय कृत्य की आशंका के चलते जब एमवाय अस्पताल में शव का परीक्षण किया गया तो डॉक्टरों को मामला गंभीर लगा। पोस्टमॉर्टम तीन महिला और दो पुरुष डॉक्टरों की टीम ने किया। सामान्यतः ऐसी प्रक्रिया में सीमित सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने शव से लगभग 12 नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।”

 

Leave a reply

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri