Xpose Today News
इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शांति निकेतन कॉलोनी में पिछले साल से चल रहे हाई प्रोफ़ाइल फैमिली हंगामे में पत्नी को जान मारने की धमकी देने और अपने साथियों के साथ पीछा करवाने वाला नितेश पिता विनोद सिंघानिया थाना विजय नगर की गिरफ्त में आ गया है। पत्नी की शिकायत पर पति से सहित दो लोगों पर एफ़आइआर दर्ज हुई है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसके दो साथी फ़रार बताए जा रहे हैं।
आरोपियों ने युवती को पुलिस थाना विजय नगर के सामने जान से मारने की धमकी दी फिर दो लोग युवती का पीछा करने लगे युवती बस में छुप कर भागी।
बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शांति निकेतन कॉलोनी के मकान नंबर 108 में रहने वाले नितेश सिंघानिया की पत्नी रूचि ने पति नितेश उसके साथी मिनेश ब्रह्म भट्ट, और अंकित जायसवाल के खिलाफ नामज़द एफ़आइआर दर्ज कराइ है। रूचि को यह सभी आरोपी मिलकर परेशान कर रहे थे।
दरअसल पिछले एक साल से शांति निकेतन कॉलोनी का मकान नंबर 108 चर्चाओं में है। यहां रहने वाले विनोद सिंघानिया का परिवार उनकी बहू रूचि को प्रताड़ित करता है। जिसकी कई एफ़आइआर थाना लसूडिया में हो चुकी है। पिछले दिनों विनोद के बेटे और रूचि के पति नितेश ने रूचि के साथ बाउंसर बुलाकर मारपीट की गई थी और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था इसके बाद पुलिस ने सिंघानिया परिवार पर एफ़आइआर दर्ज की थी। इस कारवाई के बाद सिंघानिया का बेटा और रूचि का पति नितेश उसकी रैकी कर रहा था। रूचि ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की तो वह रूचि को जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने दो साथियों को पत्नी रूचि शर्मा पर हमला करवाने के लिए घूमने लगा।
पुलिस ने क्राइम नंबर 363/2026
धारा 75(1) बीएनएस
78(2) बीएनएस
296 (b) बीएनएस
351(3) बीएनएस
3 (5) बीएनएस के तहत तीनों आरोपियों नितेश पिता विनोद सिंघानिया मिनेश ब्रह्म भट्ट, और अंकित जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया है। मास्टर माइंड पति नितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी फ़रार हैं।

