Xpose Today News
इंदौर में ईडी(डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के मुताबिक़ इंदौर की मेसर्स रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वर्तमान नाम स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड)पर यूको बैंक की इंदौर शाखा को 58 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय नुकसान पहुंचाने की एफ़आइआर बैंक की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर करोड़ों रुपए की क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) हासिल किए थे। इसकी एफ़आइआर सीबीआई (CBI) और एसीबी (ACB) भोपाल में दर्ज है।
बैंक की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर करोड़ों रुपए की क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) हासिल किए थे।जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने बैंक से मिली भारी-भरकम राशि का उपयोग उस व्यापारिक उद्देश्य के लिए नहीं किया, जिसके लिए वह ली गई थी। रकम को सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत विभिन्न सहयोगी और समूह की कंपनियों के बैंक खातों में डायवर्ट कर दिया गया।
ईडी की टीम ने जब मनी ट्रेल (पैसे के लेनदेन का रास्ता) की तहक़ीक़ात की, तो खुलासा हुआ कि फंड की लेयरिंग करने के लिए कंपनियों का एक ट्रेप तैयार किया था, ताकि पैसे के सोर्स का पता न चल सके। यह पैसा घुमा-फिराकर उन्हीं संस्थाओं के पास पहुंचा, जिन पर मुख्य आरोपियों का नियंत्रण था। इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से अवैध धन को वैध निवेश के रूप में पेश करने की कोशिश की गई थी।”
ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।
मेसर्स रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वर्तमान नाम स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 7.76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर लिया है। चइससे पहले भी जांच एजेंसी ने इसी प्रकरण में 10.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की थीं। ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में अब तक कुल 17.91 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। कुर्क की गई इन संपत्तियों में कंपनी के नाम पर दर्ज विभिन्न औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल हैं।
