Xpose Today News
इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम ने पति राजा की हत्या शादी के बाद शिलॉन्ग में अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शिलॉन्ग पुलिस ने चुनौति मानकर इस केस में सोनम और उसके प्रेमी समेत हत्याकांड में शामिल आरोपियों की इंदौर से गिरफ़्तारियाँ की थी। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है।वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है।
इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद अन्य मर्डर केस में शामिल
आरोपियों आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।
सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को प्लानिंग का तहत दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।”
सोनम पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जून 2025 से शिलॉन्ग जेल में बंद है। सोनम की ओर से इससे पूर्व तीन बार जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन तीनों बार कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जबकि, सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी।
“पुलिस की गिरफ़्तारी पर सवाल, जमानत किस आधार पर मिली है?
जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे।”
