Xpose Today News
मध्य प्रदेश शासन ने आईपीएस अफ़सरों की ट्रांसफ़र लिस्ट जारी कर दी है। करीब 62 आईपीएस के ट्रांसफ़र किए गए हैं। जिसमें स्पेशल डीजी से लेकर कई जिलों के एसपी और डीआईजी बदले गए हैं। इंदौर पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर समेत कई डीसीपी के भी ट्रांसफ़र किए गए हैं।
इंदौर में यह आईपीएस आए
धार एसपी मयंक अवस्थी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर बनाए गए हैं जबकि वर्तमान एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर इंदौर अमित कुमार सिंह एसएएफ स्पेशल आर्म फोर्स इंदौर के डीआईजी बनाए गए हैं।
इंदौर डीसीपी ज़ोन 1 नरेंद्र रावत
इंदौर डीसीपी ज़ोन 2 अमन सिंह राठौड़
इंदौर डीसीपी ज़ोन 3 अभिषेक रंजन
इंदौर डीसीपी ज़ोन 4 सुनील कुमार मेहता
इंदौर एसपी ग्रामीण राजेंद्र कुमार वर्मा
इंदौर एसपी पीटीसी वाहिनी सिंह
इंदौर से यह आईपीएस गए
डीसीपी ज़ोन 1 कृष्ण लाल चंदानी इंदौर से एसपी सिवनी
डीसीपी ज़ोन 2 कुमार प्रतीक इंदौर से डीआईजी नार्कोटिक्स
डीसीपी ज़ोन 3 राजेश व्यास इंदौर से एसपी नीमच
डीसीपी ज़ोन 4 आनंद कलादगी इंदौर से दमोह
इंदौर डीसीपी हैड क्वार्टर प्रकाश परिहार इंदौर से पांढुरना
इंदौर एसपी ग्रामीण यांगचेन भूटिया एसपी शिवपुरी
इंदौर एसपी पीटीसी राजेंद्र कुमार वर्मा एसपी ग्रामीण इंदौर




