May 28, 2026
Screenshot

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार की रिश्वत लेते प्रोफ़ेसर को रंगेहाथों पकड़ा।

Xpose Today News

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रूपए लेते एक असिस्टेंट प्रोफेसर को रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक़ मनोज वास्केल निवासी यशवंत नगर,मानपुर जिला इंदौर ने लोकायुक्त एसपी इंदौर को शिकायत की थी की उसकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर पीएससी के माध्यम से हुआ है। उसकी पोस्टिंग धार के कॉलेज में हुई तो तभी से आत्माराम सोलंकी, सहायक प्राध्यापक- शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन, फोन करके 4 लाख रुपए रिश्वत के मांग रहा है। उसका कहना है कि उन्होंने ही उसकी पत्नी की पोस्टिंग दलौदा मंदसौर से शासकीय महाविद्यालय धार करवायी है ,जो मानपुर स्थित उनके घर से निकट है। अभी तक 1 लाख रुपये आरोपी ले चुका है और 3 लाख और मांग रहा है।
27 मई को 50,000/- रुपए और देना तय हुआ । ट्रैप दल गठित कर रवाना किया गया। आरोपी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक को धामनोद बाईपास पर मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया।आवेदक से रिश्वत राशि की किश्त के रुप में 50,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri