May 28, 2026
Screenshot

इंदौर स्टेट सायबर सेल की गिरफ्त में इंटर स्टेट करने वाली हाई प्रोफाइल महिला ठग।

Xpose Today News
इंदौर सायबर सेल ने इंटर स्टेट ठगी करने वाली हाई प्रोफ़ाइल महिला ठग को गिरफ्तार किया है। इस महिला ठग ने इंदौर के एक व्यक्ति को झाँसे में लेकर अपने एकाउंट में करीब 28 लाख रूपए ट्रांसफ़र करा लिए।

सायबर सेल टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि डॉ अनीश कश्यप ने शिकायत कि थी की लोन सारथी नाम से एक कंपनी से रितीका सेठी निवासी दिल्ली ने उन्हे कॉल किया था। उसने कम ब्याज दर पर लोन देने की बात करते हुए लालच दिया। इसके बाद अलग अलग किश्तों मे प्रोसेसिंग फीस, रिंफड ओर वैरीफिकेशन के नाम पर करीब 28 लाख 68 हजार का अमांउट अपने बैक खातों मे ट्रांसफर करा लिया।”

“रितीका सेठी अलग-अलग नंबरों से अनीश के संपर्क मे थी। अनीश ने उसे कैश पेमेंट का लालच दिया। वहीं आने जाने का खर्च देने की बात की। रितीका यहां प्लेन से आई ओर एक कैफे में मिलने अनीश से पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके इस नेक्सेस मे और भी लोग शामिल है।

रितीका सेठी मूल रूप से हरिद्वार की रहने वाली है। उसने वर्तमान मे दिल्ली मे अपना ठिकाना बनाया हुआ था। रितीका ने मुंबई मे भी मारिया नाम की महिला के साथ ठगी की थी। जिसमे इसी तरह से 12 लाख रूपए उसे ठगे थे। मुंबई मे भी उसके खिलाफ एफआईआर हुई थी, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। वहीं चेन्नई मे भी उसने कुछ दिन पहले इसी तरह से धोखाधडी की थी। हालांकि इस मामले मे अभी एफआईआर नहीं हुई।”

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri