Xpose Today News
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक़ रवि जायसवाल, द इंटनेशनल कॉन्वेंट स्कूल संचालक, निवासी इदरिस नगर इंदौर ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को शिकायत की थी राजकुमार चलानी संकुल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर द्वारा उनसे स्कूल की शिकायत पालक द्वारा की जाने पर, शिकायत का निराकरण करने के एवज में 10,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। ट्रैप दल गठित कर रवाना किया गया। आरोपी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया।आवेदक से रिश्वत राशि 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी श्री राजकुमार चलानी को रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
