Xpose Today News
इंदौर में ईडी (इंफ़ोर्समेंट डायरेक्टोरेट)ने बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर नगर निगम के चर्चित फर्जी बिल घोटाले में मास्टरमाइंड और निगम के पूर्व सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें तीन दिन की ईडी रिमांड पर सौंप दिया गया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में मोहम्मद जाकिर और राहुल वडेरा शामिल हैं। तीनों को मंगलवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। आश्चर्यजनक बात यह है की इंदौर नगर निगम में घोटाला करोड़ों की राशि से उत्तर प्रदेश में संपत्ति ख़रीदी गई हैं।
जांच एजेंसी का दावा है कि सरकारी धन की हेराफेरी कर अर्जित राशि से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदी गईं। इसी के तहत 43 संपत्तियों को अटैच किया गया है।नगर निगम में हुए घोटाले की जांच में ईडी को अब तक करीब 92 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेजी प्रमाण सामने आए हैं।
कागज़ों में योजनाएं बनीं और अफ़सरों ने निकाले करोडों रूपए
ईडी की जांच में सामने आया है कि ड्रेनेज, सीवरेज और अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जी बिल तैयार किए गए। नगर निगम के कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर ऐसे कामों के भुगतान मंजूर कराए, जो या तो धरातल पर अस्तित्व में ही नहीं थे। लेकिन इनका भुगतान होता चला गया।
