May 4, 2026

तीन दिनों के बाद भी लापता जज का सुराग़ नहीं

सतना। सतना जिला न्यायालय के न्यायाधीश आरपी सिंह को लापता हुए तीन दिन बीत चुके है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ उनका कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी है। सतना एसपी ने बताया कि उनकी मोबाइल का आखिरी लोकेशन शहर के रीवा रोड के आस-पास दिखाई दिया। इसके बाद से उनका मोबाईल बंद आ रहा है।

बता दे कि आरपी सिंह 23 सितम्बर को सुबह 11:30 बजे न्यायालय के लिए निकले थे। तभी से उनका कोई पता नही चल पाया है। उनकी पत्नी ने सिविल लाईन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश की तबीयत दो महीने से खराब थी। उनके सर में दर्द रहता था जिसका इलाज रीवा में चल रहा था।

घटना के बाद सतना पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर चारो तरफ से घेराबंदी कर दी और जल्द सिविल जज की वापस लाने का दावा किया था पर अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri