बैतूल। इंदौर से नागपुर जा रही रॉयल स्टार की बस पलट कर खाई में गिर गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के NH47 फोरलेन हाईवे के बडोरा इलाके के पास हुआ है। हल्की धुंध की वजह से बस पलट कर खाई में गिर गई। कहा जा रहा है कि बस की रफ़्तार तेज थी।
