June 11, 2026

“लक्ष्मी”पर “लोकायुक्त” का शिकंजा, ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई।

Xpose Today News
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाईंट डायरेक्टर (संयुक्त संचालक) के मकान पर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम को ज्वाईंट डायरेक्टर कै पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली। छापा मारने गई लोकायुक्त टीम को करोड़ों रूपए संपत्तियां मिली।

एसपी लोकायुक्त डॉ राजेश सहाय को आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिली थी। इस पर लोकायुक्त की की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाईंट डायरेक्टर (संयुक्त संचालक) लक्ष्मी नारायण कंडवाल,, निवासी 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 इंदौर के घर छापेमार कार्रवाई की।

प्रातः 06.00 बजे से आरोपी के निवास स्थान पर छापा कार्यवाही जारी है।

छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी श्री लक्ष्मीनारायण कंडवाल द्वारा उनकी पत्नि, पुत्रो एवं पुत्र वधू तथा रिश्तेदारों के नाम से

(1) ग्राम सोनवाय जिला इंदौर में 0.097 हेक्टयर कृषि भूमि 664170/- रू.,

(2) ग्राम तारपुरा तहसील व जिला धार स्थित प.ह.नं. 61 के सर्वे कमांक 33 रकबा 2.560 हेक्टयर कृषि भूमि 9,36,655/- रू.

(3) भूखण्ड कमांक 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 इंदौर को कय करने एवं भूखण्ड पर जी+3 करीब 13560 वर्गफीट भवन निर्माण पर 2,66,57,450/- रू.

(4) इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 140 स्थित भूखण्ड कमांक 220 ए.एम. (54 वर्गमीटर) को 21,90,806/- रू.

(5) इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना कमांक 140 सेक्टर ए टाईप एम के भूखण्ड कमांक 378 ए.एम कय करने पर 15,34,572/- रू.

(6) ग्राम बनेडिया जिला धार में 0.879 हेक्टयर कृषिभूमि कय करने पर 12,26,118/- रू.

(7) ग्राम बनेडिया जिला धार में 1.176 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 22,71,327/- रू.

(8) ग्राम बनेडिया जिला धार 2.100 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 40,55,940 /- रू.

(9) ग्राम तारपुरा तहसील सागौर जिला धार में 2.195 कृषिभूमि कय करने पर 1,53,15,350/- रू.

(10) ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर जिला धार में 0.345 हेक्टयर एवं 0.606 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 67,27,239/- रू.

(11) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.740 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 11,94,185/- रू.

(12) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 2.435 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 2,28,97,007/- रू.

(13) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.740 हेक्टयर कृषिभूमि कय करने पर 11,94,185/- रू.

(14) ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.212 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 25,00,000/-रू. व्यय करना ज्ञात हुआ है।

इस प्रकार आरोपी द्वारा अचल सम्पत्ति कय करने पर लगभग9,76,15,004/- रुपये व्यय किया गया है।

सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी का एक बैंक लॉकर बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सांठा बाजार सराफा इंदौर में होना पाया गया है।

आरोपी कुल आय 2,80,00,000/- रूपये के विरूद्ध कुल 9,76,15,004/- रू. व्यय अभी तक की जांच में किया जाना पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 241 प्रतिशत अनुपातहीन है।

छापादल सदस्य :-

टीम-1:- उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक श्री दिगम्बर पाल, का.वा. प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षकगण श्री विजय कुमार, श्री शिवप्रकाश पाराशर, श्री रामेश्वर निंगवाल एवं श्री प्रभात मोरे।

टीम-2 कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक सउनि मो. रहीम खान, का.वा. प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षकगण श्री कमलेश परिहार, श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, श्री आदित्य सिंह भदौरिया, श्री कृष्ण अहिरवार।

टीम-3 कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, का.वा. प्रआर श्री प्रमोद यादव, श्री विवेक मिश्रा, आरक्षकगण श्री मनीष माथुर, श्री पवन पटोरिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) बी, 13 (2) के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri