July 12, 2026

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आईडीए की फर्जी एनओसी से टीएनसीपी का नक़्शा पास कराने वाली गैंग।


Xpose Today News

इंदौर पुलिस ने ऐसी गैंग को पकड़ा है जो इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए)की फर्जी NOC तैयार कर धोखाधड़ीपूर्वक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी)इंदौर से नक्शा पास करवाने का काम कर रहे थे।

थाना तुकोगंज के टीआई जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए)के भू-अर्जन अधिकारी ने थाने में आवेदन किया था कुछ लोगों द्वारा आईडीए की योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी* की *भूमि सर्वे नं. 95/1/5/2, 95/1/5/3, 96* पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी के नाम से फर्जी NOC तैयार कर *नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर* में प्रस्तुत कर धोखाधड़ीपूर्वक नक्शा पास कराने का प्रयास किया जा रहा है। भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक *329/2026 धारा 318(2), 336(3), 338, 340(2) बी.एन.एस. 2023* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

इसके बाद पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके नाम इस प्रकार हैं।

गिरफ्तार आरोपी:
1.सानिया शेख , निवासी आजाद नगर, इंदौर
2. राजा सिंह, निवासी शांतिदीप कॉलोनी, LIG के पीछे, थाना MIG, इंदौर
3. पंकज व्यास, निवासी फ्लैट नं. 102, अमृत पैलेस, निपानिया, इंदौर

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri