Xpose Today
मध्य प्रदेश शासन ने 20 आईएएस अफ़सरों के ट्रांसफ़र किए हैं।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई अब संभालेंगे Global Investors Summit 2027 की कमान। मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास। जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली Global Investor Meet के लिए मुख्यमंत्री के ACS के साथ अब उद्योग और MSME की कमानसौंपी ACS नीरज मंडलोई को।
अजय कटेसरिया को मिला अथक मेहनत का इनाम। मध्य प्रदेश शासन में आठ वर्षों के सूखे के बाद पदोन्नति नियमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन और उसके बाद समान नागरिक संहिता यूसीसी को लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले GAD के उपसचिव अजय कटेसरिया को कलेक्टर रतलाम बनाकर भेजा गया।
सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया। जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके श्री खाडे पर विश्वास जताया।
कुमार पुरुषोत्तम को कृषि वर्ष में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। मंडी बोर्ड के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ।
भास्कर लक्ष्यकार अब होंगे इंदौर के नए संभाग आयुक्त ।
विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को सौंपा जल संसाधन विभाग।
अति महत्वपूर्ण केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध योजना की ज़िम्मेदारी ।
NVDA की कमान सौंपी राजस्व के साथ-साथ Dr ईं. रमेश कुमार को ।
के.सी. गुप्ता को APC के साथ उद्यानिकी का कमान। प्रमुख सचिव मनीष सिंह (सीनियर) अब ऊर्जा की प्रभार संभालेंगे।
उद्योग वर्ष के सफल क्रियान्वयन का सेहरा बांधा श्री राघवेन्द्र सिंह को और महत्वपूर्ण भारी भरकम वन विभाग का प्रभार सौंपा।



