गुना। मध्य प्रदेश में सरकार बदल गई लेकिन सिस्टम आज भी नहीं बदला। कई गांवों की कस्बों या शहरों से कनेक्टिविटी नहीं है। हालात इतने बदतर है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी कठिन है। गुना जिले से आई एक तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह सिस्टम लडखडा चुका है।
गुना के घाटाखेड़ी गांव में रहने वाले नारायण सिंह मीना पैर फिसलने से घायल हो गए थे। गाँव में सड़क नहीं होने से घायल नारायण सिंह चारपाई पर लेटाकर अस्पताल पहुँचाया गया। परिजनों ने चारपाई को कंधा दिया और नारायण सिंह अस्पताल ले जाए।
बता दे कि घाटाखेड़ी गांव में बुनियादी सुविधाओं का आभाव है। यहाँ आजादी के बाद से सड़क नहीं बनी है। इस कारण ट्रैक्टर से भी रास्ता तय करने में कई घंटे लग जाते हैं।
