मंदसौर। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर स्टेट बार काउंसिल के आव्हान पर शुक्रवार को हजारों वकीलों ने काम बंद रखा। इंदौर में भी वकीलों ने काला कोर्ट तो पहना लेकिन एक दिन की हड़ताल के लिये।
हड़ताल कर रहे वकीलों का कहना है कि लंबे समय से वकीलों के साथ प्रदेश में आए दिन घटनाएं हो रही है। अपनी सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे वकील फिलहाल 1 दिन की स्ट्राइक पर है। यदि सरकार नहीं सुनती है तो आगे भी यह काम बंद रख सकते हैं। इंदौर की डिस्टिक कोर्ट में शुक्रवार को बड़ी संख्या में वकील तो पहुंचे उन्होंने कालाकोट भी पहना और पक्षकार को कोई परेशानी ना हो इसलिए अपनी टेबल पर भी बैठे लेकिन कोई काम नहीं किया।
आपको बता दे की बीते दिनों मंदसौर में वकील युवराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से प्रदेश में वकीलों का रोष और अपनी मांग को लेकर सरकार से सुरक्षा की दरकार बढ़ गई है।
