May 4, 2026

घर में घुसा मगरमच्छ, पेड़ से बांध पड़ोसियों ने ली सेल्फ़ी

शिवपुरी। शिवपुरी के एक घर में अचानक मगरमच्छ के आने से हडकम्प मच गया। हालाँकि मगरमच्छ छोटा था, जिसे लोगों ने पकड़कर पेड़ से बाँध दिया। लोगों ने मगरमच्छ के साथ सेल्फी भी ली। बाद में इसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम उठा ले गई।

शुक्रवार को शिवपुरी में रहने वाली राजू बाथम के घर में मगरमच्छ घुस गया। जब लोगों को पता चला तो उन्होंने मगरमच्छ को पेड़ से बांध दिया और वन विभाग को सूचना दी।

दरअसल शिवपुरी की नगरीय सीमा में मगरमच्छ का घरों में घुस जाना आम बात हो गई है। खासकर जिनके घर तालाब के पास हैं वे सबसे सबसे ज्यादा परेशान है। उन्हें हर समय जान का खतरा बना रहता है। वन विभाग को कई बार शिकायत की गई है पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

वन विभाग के पशु चिकित्सक का कहना है कि चिंताहरण मंदिर के सामने राजू बाथम के घर छोटा मगर आ गया था। इसे उन लोगों ने आसानी से पकड़ लिया। इस बार पानी ज्यादा है, इसलिए मगरमच्छ घरों में मगर आ रहे हैं। खासकर युवा मगर नए हेवीटेड में ज्यादा निकलते हैं। जिनसे कोई ज्यादा खतरा मनुष्य को नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri