सागर। नदी के छोटे पुल पर नहाने गई तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम पहुंची। रेस्क्यू करके तीनों के शव कर निकाले गए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। घटना करीब 11 बजे की है।
दरअसल सागर जिले के गढ़ाकोटा में गांधी वार्ड निवासी पुरुषोत्तम पटेल की बेटियां पूनम, काजल और खुशबू अपने चाचा की बेटी के साथ नहाने के लिए नदी के छोटे पुल पर गई थी। इस दौरान डूबने से पूनम, काजल और खुशबू की मौत हो गई वहीँ भाई की बेटी किसी तरह बचने में सफल रही। जिस समय घटना हुई पुरुषोत्तम और उसकी पत्नी खेत पर सुबह काम करने गए थे।
