पन्ना। पन्ना की रतनगर्भा धरती पर हीरों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में उथली खदानों से प्राप्त 224 हीरों को रखा गया है। इन बेशकीमती हीरों को लेने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी की तादाद में व्यापारी पन्ना पहुंचे हुए हैं।
पन्ना में साल में चार बार हीरों की नीलामी की जाती है। इस बार डायमंड कार्यालय ने हीरा व्यापारियों के लिए अच्छे खासे इंतजाम किए हुए हैं। इस बार पुतली खदानों से 224 नग हीरों को नीलामी के लिए रखा गया है। इस बार पन्ना की धरती ने 10 बड़े-बड़े नायाब हीरे उगले हैं। इन्हें खरीदने के लिए कई व्यापारी पहली बार पन्ना आए हैं।
एक व्यापारी का कहना है कि पन्ना की धरती ने इस बार बड़े बड़े हीरे उगले हैं। इन हीरों को खरीदने के लिए व्यापारी बड़े ही उत्साह से नीलामी में भाग ले रहे हैं।
कुछ व्यापारियों का कहना है कि यहां का शासकीय अमला कुछ हीरा व्यापारियों के लिए और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, हीरो की बोली व नीलामी सही ढंग से करवाएं, तो निश्चित रूप से आने वाले समय में यहां का हीरा व्यापार चमक उठेगा।
