बड़वानी। सरकार ने राशन की दुकानों पर ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। शासन के इस निर्देश से राशन सेल्समैन और जनता दोनो परेशान हो रही है। ग्रामीणों को एक दिन में कई-कई बार राशन की दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राशन सेल्समैन भी सरकार के निर्देशों से परेशान है।
दरअसल बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में त्यौहारी सीजन में लोगों को राशन मिल रहा है। ऑनलाइन सिस्टम होने से ग्रामीण राशन के लिए खासे परेशान हो रहे हैं। कभी फिंगर प्रिंट मैच नहीं होता तो कभी सर्वर की दिक्कत शुरू हो जाती है। इस कारण कई बार तो राशन सेल्समैन को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ता है।
वहीँ सेल्समैन का कहना है कि शासन के निर्देश के बाद अब राशन ऑनलाइन एंट्री पर ही दिया जाता है। समस्या आती है लेकिन उसका कोई हल नही है। सुविधा अनुसार ग्रामीण राशन ले सके प्रयास करते है।
