May 4, 2026

दीवाली से पहले इंदौर में महिलाओं के लिए तोहफ़ा, 24 घंटे महिला केब

इन्दौर इन्दौर शहर की बहुप्रतीक्षित महिला टैक्सी 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। 19 अक्टूबर को शाम 6 बजे शहर के आनन्द मोहन माथुर सभा में प्रदेश की पहली महिला टैक्सी लांच की जाएगी। यह टैक्सी महिला, परिवार एवं सीनियर सिटीजन के लिए होगी तथा इसे महिला ड्राईवर की चलाएगी। इस कैब के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के पर्यावरण एवं लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा मौजूद रहेंगे।

बता दे कि महिला टैक्सी शुरू करने के लिए शहर में ‘समान सोसायटी’ द्वारा आजाद फाउण्डेशन तथा महिन्द्रा फायनेंस के सहयोग से पिछले तीन सालों से महिलाओं को ड्राईविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के फलस्वरूप शहर की 150 महिलाएं कार ड्राईविंग में कुशल हो चुकी है तथा 80 से अधिक महिलाएं शहर में प्रोफेशनल ड्राईवर के रूप में नौकरी कर रही है।

महिलाओं को ड्राईविंग प्रशिक्षण के पीछे मुख्य उद्देश्य उन्हें ड्राईविंग जैसे गैरपरंपरागत् रोजगार से जोड़ने के साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित यातायात उपलब्ध करवाना है। उल्लेखनीय है कि शहर में महिला टैक्सी की मांग पिछले कई सालों से लगातार की जाती रही है, किन्तु महिला ड्राईवर उपलब्ध न होने के कारण यह सपना अब तक अधूरा था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri