May 9, 2026

स्कूली बच्चों से भरी वैन कुएं में गिरी, चार की मौत

शाजापुर। स्कूली बच्चों से भरी वैन रिवर्स लेते समय खुले कुएं में जा गिरी। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे 5 से 10 साल के थे।

मामला शाजापुर जिले के रीछोदा गांव का है। एए एकेडमी में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन पीछे लेते समय खुले कुएं जा गिरी।

घटना पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुःख जाहिर किया है। कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि, “शाजापुर के रिछोदा में एक निजी स्कूल की स्कूली बच्चों से भरी वैन के कुएँ में गिरने की घटना बेहद दुःखद। तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश। दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। घायल बच्चों का समुचित इलाज हो। पीड़ित परिवारो के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ी है सरकार, हर संभव मदद के निर्देश। घटना की जाँच हो, दोषियों को बख्शा नहीं जाये, उन पर कड़ी कार्यवाही हो।“

वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, “अत्यंत दु:खद! शाजापुर के रिछोदा में निजी स्कूल की बच्चों से भरी वैन के कुएँ में गिरने की हृदय विदारक घटना का समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि मासूम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri