राजगढ़। कभी वाद-विवाद के कारण एक-दूसरे से अलग होने की चाह रखने वाले दम्पत्ति अब हंसी खुशी जीवन यापन कर रहे हैं। महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा। ऐसे 11 परिवारों को पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र बुलाया और महिलाओं को सुहाग की सामग्री के साथ पतियों को गिफ्ट दिए।
मामला राजगढ़ के परिवार परामर्श केंद्र का है। जो पति-पत्नी आपसी विवाद के चलते कभी अपने साथी का चेहरा देखना भी पसंद नहीं कर रहे थे। वह मामले परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचे तो फिर साथ आ गए। आज वे सभी परिवार सहित एक साथ रहे रहे है और बेहतर भविष्य की प्लानिंग कर रहे है।
राजगढ़ पुलिस ने ऐसे ही 11 जोड़ों को करवा चौथ के मौके पर परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया और करवा चौथ का व्रत रखकर पतियों की लंबी उम्र की कामना कर रही पत्नियों को सुहाग की सामग्री के साथ पतियों को भी गिप्ट दिए।
वहीं राजगढ़ जिला जेल में 16 महिला कैदी बंद है। इनमें से एक महिला कैदी ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। जेल प्रबंधन ने महिला कैदी को करवा सहित नारियल व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।
