May 14, 2026

केंद्र सरकार की अफीम नीति का सड़कों पर विरोध

मंदसौर। अपनी मांगों को लेकर मंदसौर में किसान एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। अफीम किसानों ने शुक्रवार को मंदसौर के पास बही चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यही वही चौराहा है जहाँ दो साल पहले आन्दोलन के दौरान फायरिंग में किसानो की मौत हुई थी।

अफीम किसानों की मांग है कि अफीम की खेती के लिए जो नए नियम केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हैं उन्हें बदला जाए। मार्फिन के प्रतिशत के आधार पर अफीम किसानों के लाइसेंस निरस्त हुए हैं जिससे किसानों में केंद्र सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।

किसानों की मुख्य मांगे

1. मार्फ़िन की अनिवार्यता समाप्त की ज़ावे और किसानों को औसत आधार पर पट्टे (लाइसेंस) जारी किया जावे। सरकार ने रक़बा बहुत कम दिया है। पाँच आरी ओर छः आरी के स्थान पर प्रति किसान को दस-दस आरी के पट्टे (लाइसेंस) दिये जाए।

2. अफीम नीति निर्धारण में किसानों की सहभागीदारी सुनिश्चित की जाए और लागत मूल्य के आधार पर अफीम का भाव 10,000 रूपये किलों निर्धारण किया जाए। प्रति किसान को दस-दस आरा के नए पट्टे(लाइसेंस) दिये जाए और वर्ष 1990 से आज तक कम औसत में कटे समस्त पट्टे (लाइसेंस) बहाल किए जाए।

3. इस वर्ष भारी बारिश होने के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है जिसका मुआवज़ा अभी तक नहीं मिला है। किसान परेशान हैं।

4.  वर्ष 2013-14 में आई आपदा में काटे लाइसेंस बहाल किये जायें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri