राजगढ़। राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता एसपी प्रदीप शर्मा के साथ कुम्हार के घर पहुंची। यहाँ उन्होंने पहले कुम्हार को मिट्टी के दीपक बनाते हुए देखा और फिर खुद भी मिट्टी के दीयों को आकार दिया।
दरअसल कलेक्टर निधि और एसपी प्रदीप शर्मा सहित आला अधिकारी आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाटखेड़ा पहुंचे थे। इस दौरान जब उन्हें एक परिवार मिट्टी के दीपक बनाते हुए दिखाई दिया तो वह उनके पास पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने मिट्टी के दीपक बनाने वाले परिवार की सराहनी की। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा से मिट्टी के दीये खरीदने का आव्हान किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे रोजगार मिल सके।
