उज्जैन। उज्जैन के मक्सीरोड पर शकरपुर में एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को मोबाइल टावर पर देख वहां अफरा तफरी के माहौल बन गया। हालाँकि कुछ देर बाद परिजनों ने बड़ी मशक्कत से महिला को टावर से नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ख़राब होने के कारण वह टावर पर चढ़ गई थी। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
