May 9, 2026

शिक्षा के साथ आध्यात्म की ओर भी बढ़ रहा आईआईएम इंदौर

इंदौर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे हर व्यक्ति परेशान सा रहता है या यूं कह लीजिए कि तनाव मे रहता है। उनके इसी तनाव को खत्म करने का एक नायाब तरीका ईजाद किया है आईआईएम इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु राय ने। एक्सपोज टुडे से एक विशेष चर्चा मे उन्होंने बताया कि हमने एक औषधीय गार्डन तैयार किया है जिसमें 27 नक्षत्रों पर 27 तरह के औषधीय पौधे लगाए हैं। यह गार्डन ध्यान और योग के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है और यह पंचतत्व ट्रैक इंदौर मे दूसरा है। इस तरह का पहला स्पिरिचुअल गार्डन पीएम हाऊस मे है।

स्टुडेंट यहां आकर दूर भगा सकते हैं डिप्रेशन

प्लांट एक्सपर्ट व हार्टीकल्चरिस्ट डॉ. कंचन विश्वकर्मा बताती हैं कि यह नक्षत्र गार्डन ध्यान और योग के साथ ही डिप्रेशन दूर करने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर इन औषधीय पौधों से निकलने वाली पाजिटिव एनर्जी और आक्सीजन व्यक्ति को बड़े लेवल पर सकारात्मकता प्रदान करती है। यहां मौजूद पैदल ट्रैक पर घूमने मात्र से पूरे 27 औषधीय पौधे तनाव ग्रस्त व्यक्ति या स्टूडेंट्स को पाजिटिव एनर्जी से लबरेज कर देते हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri