छतरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक ने अवैध रेत उत्खनन करने एवं करवाने वाले माफियाओं की जूते से लदी शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही माफियाओं का पुतला भी फूंका।
दरअसल छतरपुर में पिछले कई दिनों से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता पूर्व विधायक आरडी प्रजापति धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पूरे शहर में माफियाओं की जूते से लदी शव यात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह रोड़ पर शव रखकर जूतों-चप्पलों से पिटाई की गई। शहर के छत्रसाल चौराहे पर माफियाओं का पुतला फूंका गया।
