झाबुआ। मरीज की अस्पताल से छुट्टी होने के बार परिजन उसे घर लेकर जाने के बजाय सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुँच गए। खास बात यह है कि मरीज के हाथ-पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। परिवार ऑनर किलिंग से बचाने की गुहार करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है।
दरअसल झाबुआ जिले पेटलावद विकासखंड के करडावद गांव में पिछले दिनों विवाद में युवक के साथ मारपीट हुई थी। इसमें युवक के दोनों पैर और हाथ फैक्चर हो गए थे। इस पर परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को परिजन युवक की अस्पताल से छुट्टी होते ही एंबुलेंस में लेकर पहुंचे झाबूआ कलेक्टर कार्यालय पहुँच गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। उन्होंने पेटलावद पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी वह घर नहीं जाएँगे। वहीँ युवक की पत्नी का कहना है कि 2008 में हमने प्रेम विवाह किया था। इसी से नाराज होकर रिश्तेदार हम पर हमला कर रहे हैं।
