इंदौर। इंदौर के बल्लामार भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय और प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
इंदौर में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते कहा कि, “बिजली के बिल माफ करे सरकार नहीं तो सभी जानते हैं कि हम खाली हाथ नहीं चलते हैं।” आकाश विजयवर्गीय इंदौर निगम कर्मचारी के साथ बल्ले से मारपीट करने के बाद चर्चाओं में आए थे। माना जा रहा है कि उनका इशारा उसी तरफ था।
वहीँ आकाश के बयान पर मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, “भ्रष्टाचार में तुम्हारे पिताजी ने जितना कमाया है उसका कुछ अन्नदाता के आंसू पोछने में बाट दे। रही बात कर्जमाफी की तो लिस्ट कांग्रेस से ले जाये।“ इसके अलावा उन्होंने बल्ला दिखाने को लेकर कहा कि, “कोई गीदड़ शेर की खाल पहन लें तो वह शेर नही होता। किसानों 21 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है। 12 लाख किसानों का कर्ज जल्द माफ होगा।“
